रायवाला के वुड्स रिजॉर्ट में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

Share Now

देहरादून गुरुवार को  माजरी ग्रांट स्थित मिलिट्री इक्विपमेंट कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 21 अगस्त को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दौरान होने वाले सैनिक सम्मान समारोह को लेकर स्थानीय पूर्व सैनिकों संग भेंटवार्ता कर आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की l

      कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रायवाला स्थित वुड्स रिजॉर्ट में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा l उन्होंने पूर्व सैनिकों को कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया l

     बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने उपनल में कार्यरत पूर्व सैनिकों की आय बढ़ाने, क्षेत्रवार रूप से सैनिक मिलन केंद्र स्थापित करने, सैनिक केंद्र के लिए भूमि आवंटित करने आदि विभिन्न मांगों को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने जल्द से जल्द उनकी मांगो पर करवाई करने का आश्वासन दिया l

  बैठक के दौरान कैप्टन भगत सिंह राणा, कमांडो विनोद कुमार, कैप्टन आनंद सिंह राणा, सुबेदार डी.डी तिवारी, हवलदार विक्रम भंडारी, कैप्टन हरेंद्र सिंह रावत आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!