केदारनाथ जा रहे यात्रियों के साथ दर्दनाक हादसा, मौसम बना मुसीबत

Share Now

केदारनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा! जंगलचट्टी में 5 यात्री खाई में गिरे – 2 की मौत, 3 घायल

गौरीकुंड/रुद्रप्रयाग, 18 जून – केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन मनहूस साबित हुआ। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी के पास एक खौफनाक हादसा हो गया, जहां पांच श्रद्धालु अचानक गहरी खाई में जा गिरे। इस हृदय विदारक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

पवित्र यात्रा पर कहर बनकर टूटा हादसा

केदारनाथ धाम की ओर जा रहे ये पांचों यात्री जंगलचट्टी के समीप फिसलन भरे रास्ते पर असंतुलित होकर खाई में गिर गए। गहराई इतनी ज्यादा थी कि दो की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।

प्री-मानसून की मार – श्रद्धालुओं के लिए खतरे की घंटी

हादसे के पीछे खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को वजह बताया जा रहा है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से तेज गर्जन और बारिश से पहाड़ी रास्ते खतरनाक हो चुके हैं। पैदल यात्रा मार्ग फिसलन भरा और जानलेवा बना हुआ है।

मौसम विभाग का अलर्ट – अगले कुछ दिन बेहद संवेदनशील

मौसम विभाग ने पहले ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश में 23 जून तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।


Meru Raibar की अपील

यात्रियों से अनुरोध है कि मौसम की गंभीर चेतावनियों को नजरअंदाज न करें, प्रशासन और मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बोल बम का नारा जरूर लगाएं, लेकिन सावधानी से

error: Content is protected !!