अवैध नशा चरस, गांजा, स्मैक आदि खरीदने, बेचने व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा थाना सेलाकुई पर एक पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को संदिग्धो की तलाश व चैकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर थाना सेलाकुई क्षेत्र मे रवाना किया गया। गठित पुलिस द्वारा दिनांक 18-06- 2022 की रात्रि मे उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पर नशा तस्करों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिस पर शिवनगर बस्ती मे एक्टिवा से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त रोशन साहनी को रोककर चैक किया तो इसके कब्जे से 03 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- रोशन साहनी पुत्र सुशील साहनी निवासी ग्राम गुगोल थाना सिंघवारा जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी बिंदाल पुल के पास थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष
पूछताछ विवरण
पूछताछ पर पकड़े गये अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बिहार का निवासी है जो मलिन बस्तियो मे रहते है बस्ती के लोग बिहार से गांजे की तस्करी करते हैं और बिहार से गांजा लेकर उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी जान पहचान के लोगों को बेच देते हैं। जिसकी अभियुक्त को अच्छी कीमत मिल जाती है। आज गांजा को लेकर अभि0 ओध्योगिक क्षेत्र सेलाकुई मे मजदूरों, कंम्पनी वर्करों व छात्रो को बेचने के लिए जा रहा था कि इसको पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्त से बरामद गांजे के संबंध में विवेचना की जा रही है!
पकड़े गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया पकड़े गए अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!
