उत्तरकाशी : पुलिस भर्ती 251 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल तथा 98 असफल

Share Now

जिला खेल कार्यालय, मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में चल रही उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती में कल 18.06.2022 को चौथे दिन शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा में 500 अभ्यर्थियों (पुरुष) द्वारा प्रतिभाग किया जाना था, जिसमें कुल 349 अभ्यर्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 151 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में कल नाप-तोल(लम्बाई व चेस्ट) में 38 अभ्यर्थी बाहर हो गये थे। बारिश के कारण कल अन्य स्पर्धायें नहीं हो पायी थी। चयन समिति के निर्णयानुसार शेष स्पर्धाओं को आज 19.06.2022 को सम्पन्न करवाया गया। सभी इवेंटस् के बाद 251 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल तथा 98 असफल रहे। क्रिकेट बॉल थ्रो में 35, लम्बी कूद में 21, चिनिंग-अप में 03 तथा दौड़ में 01 असफल हो गये।

error: Content is protected !!