चमोली में बादल फटने से एक महिला की मौत, बच्ची घायल

Share Now

गोपश्वर। चमोली में मंगलवार तड़के बादल फटने की घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची घायल है। चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के तिमदो थोक में बादल फटने से घर में मलबा और पानी घुसने से एक महिला की मौत हो गयी और एक बच्ची घायल है।
चमोली जिले में बीती देर रात से हो रही भारी बारिश मंगलवार को सुबह आठ बजे थमी। पडेर गांव में तड़के तीन बजे बादल फटने से रघुवीर सिंह का मकान मलबे की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव को मलबे से निकाला। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि गांव में इसके अलावा मवेशियों को और अन्य नुकसान भी हुआ है, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गयी है।

error: Content is protected !!