आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का पुतला फूंका

Share Now

देहरादून। आम आदमी पार्टी के  कैंट विधानसभा में प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में प्रभाकर उनियाल द्वारा उत्तराखंड वासियों को भीखमंगा कहे जाने के विरोध में प्रेम नगर चैक में प्रदर्शन कर बीजेपी का पुतला दहन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।  इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा की प्रभाकर उनियाल द्वारा उत्तराखंड वासियों पर अभद्र टिप्पणी पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं को जनता से माफी मांगनी चाहिए उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही बीजेपी द्वारा इस संबंध में माफी नहीं मांगी गई तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ।इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन खन्ना, हरी सिमरन ,संगठन मंत्री शरद जैन ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष हर करण सिंह बाजवा ,सर्कल हेड मोहन सिंह खालसा, जसपाल सिंह,  उपमा अग्रवाल, कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष वीर सिंह, मुकेश सिंह, रेचल सिंह, पार्टी के सह सचिव अक्षय शर्मा सहित बूथ अध्यक्ष बिंद्रा जी मोहित कुमार एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!