बाबा तरसेम की हत्या के आरोपी नामजद, मामला दर्ज

Share Now

उधमसिंहनगर। 28 मार्च सुबह करीब 6.13 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद नानकमत्ता कार सेवा डेरा परिसर में अर्धसैनिक बल तैनात है। हर गोविंद सिंह, रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिह को आरोपी बनाया गया है।

error: Content is protected !!