पत्रकार को बंधक बनाकर माफीनामा लिखवाले का आरोप – कोतवाली में तहरीर

Share Now

एक समाचार पोर्टल के संपादक ने नगरनिगम महापौर पर अपने कैंप कार्यालय में बंधक बनाकर गाली गलौज और मारने- पीटने का आरोप लगाया है। संपादक का कहना है कि अपने सहयोगी पत्रकार के साथ भी इस दौरान जमकर मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि मारपीट करते वक्त एक खबर को लेकर संपादक से जबरन माफीनामा भी लिखवाया गया और उसे न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित भी कराया गया। मामले को लेकर संपादक ने कोतवाली में संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं संपादक ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भी मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाते हुए अधिकारियों को उक्त मामले में आदेशित कर कार्यवाही करने की मांग की हैं।

ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगाई ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए सभी आरोपो को निराधार बताया हैं।

error: Content is protected !!