सब्ज़ी ओर मांस विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ प्रशासन का छापा

Share Now

सब्ज़ी ओर मांस विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ प्रशासन का छापा

धारचूला में लगातार आम लोगो की के बाद प्रशासन हरकत में आया और  मांस और सब्ज़ी, फल विक्रेताओं को निर्धारित रेट पर ही सामान बेचने कि हिदायत दी | बताते चले की महामारी और उसके बाद covid कर्फ्यू के चलते पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में दूगने तिगने दामों में सामान दिए जाने की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी |

नदीम परवेज

उपजिलाधिकारी धारचूला के प्रयास से खाद्य सुरक्षा निरीक्षक पिथोरागढ़ दिलीप जैन एवम् खाद्यान्न निरीक्षक पुष्कर बोनाल धारचूला , व नगरपालिका के संदीप कुमार, हुकम सिंह धामी राजस्व  निरीक्षक धारचूला हरजीत राणा उपनिरीक्षक धारचूला की संयुक्त टीम ने बाजार में मुख्य सब्जी विक्रेताओं के रेट चैक किये हर पर्चे में रेटो में अनियमितता पायी गयी,  साथ ही  दो गुने  भावों में सब्जियों ओर फल बेचने के मामले में  10 दूकानों की जांच में आठ दुकानदारों का चालान कर 2750 रुपया राजस्व प्राप्त किया । उपजिलाधिकारी  ने बताया कि सब को नियमानुसार रेट लिस्ट ओर मानक से ज्यादा भाव में सामान बेचने में कालाबाजारी एक्ट में चालान की  हिदायत दे कर छोडा गया । देर से ही सही  प्रशासन के इस कदम की  नागरिकों ने सराहना की साथ ही मीट के बढे हुए दाम भी कल तक फिक्स किये जाने कि बात कही है ।
देखना हे प्रशासन कब तक इन पर अंकुश लगा पाता है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!