उत्तरप्रदेश पुलिस का प्रेशर लीक – उत्तराखंड पुलिस ने बजा दी सीटी – स्मैक कारोबारियों की जन्म पत्री

Share Now

स्मैक नेटवर्क ब्रेक

काशीपुर

बरेली से उत्तराखंड में अवैध स्मैक लेकर दाखिल हो रहे तस्करों पर उत्तर प्रदेश पुलिस कोई अंकुस भले ही नहीं लगा पाई हो पर उत्तराखंड की काशीपुर पुलिस ने इन शातिरो के क्रिया कलापों कि जन्म पत्री तैयार कर ली है अब जैसे जैसे तार जुड़ते जा रहे है पुलिस को एक और सफलता मिलती जा रही है |

स्मैक के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को पुरी तरह से ब्रेक करने के लिए पुलिस ने रणनीति बनाकर छापेमारी करना शुरू कर दिया है,  जिसके चलते लगातार पुलिस को कामयाबी भी हासिल हो रही है। नशे के खिलाफ काशीपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के चलते पुलिस को एक बार फिर बडी कामयाबी हासिल हुई है, पुलिस ने स्मैक के सौदागरों के नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की गयी, आपको बता दें कि बरेली से जुड़े इस नेटवर्क   के दो सरगनाओ  को पुलिस ने दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया था, जिनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गयी थी, उन्ही की निशानदेही पर पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सौदागरों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया है, सीओ सिटी अक्षय प्रहलाद ने बताया कि नशे के सौदागरों के नेटवर्क को तोडने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और इस कारोबार से जुड़े लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

अक्षय प्रहलाद कोंडे………सीओ सिटी

error: Content is protected !!