35 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद – आंख मीचते हुए मंत्री भी पहुंचे गाव

Share Now

रुड़की

35 मौत के बाद – गन्ना मंत्री ने लिया लिब्बरहेडी गांव का जायजा

मंगलौर क्षेत्र में लोगो की लगातार हुई मौत के बाद सुर्ख़ियो में आया लिब्बरहेड़ी गांव की सुध लेने के लिए जिला प्रशासन के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी नींद से जाग गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में सेंपल एकत्र कर रहे है| साथ ही प्रशाशन के आलाधिकारीयो ने भी गांव में डेरा डाल दिया है जिससे गांव में हुई लोगो की मौत का सही पता चल सके ।  प्रदेश के गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद लिब्बरहेड़ी गांव में पहुंचे और गांव के हालत का जायजा लिया | उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सरकार ने जांच के आदेश दे दिए है गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी ग्रामीणों का सेम्पल ले रहे है और बीमारों की जांच की जा रही है। 

स्वामी यतीशवरानंद कैबिनेट  मंत्री

error: Content is protected !!