6 वर्षो से फरार चल रहे गैंगरेप और हत्या में वंचित ₹25000 के इनामी अभियुक्त को नेपाल सीमा से गिरफ्तार करने में मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
दरअसल उत्तरकाशी जिले के पुरोला की एक महिला को सामूहिक बलात्कार के बाद गल घोंट कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया गया था और पहचान छुपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था
मसूरी कोतवाली में मामला पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने 7 अभियुक्तों को तो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अभियुक्त बिट्टू उर्फ सुरेंद्र साहनी और जय करण भगत बहुत प्रयास के बाद भी लगातार फरार चल रहे थे
जिसके बाद न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट और धारा 82 /83 के नोटिस जारी किए गए थे प्रभारी निरीक्षक मसूरी दिग्पाल कोहली की टीम ने बिट्टू साहनी उर्फ सुरेंद्र साहनी को नेपाल बॉर्डर पर बिहार से गिरफ्तार कर लिया
