रवि रावत भटवाड़ी उत्तराकाशी
दो दिवसिय भ्रमण पर आये जिले के प्रभारी मंत्री डा०धन सिहं रावत से प्रमुख श्रीमति विनीता रावत व भाजपा वरिष्ट युवा नेता जगमोहन सिहं रावत ने मुलाकत कर क्षेत्र की विभिन्न समस्यों पर चर्चा की जिसमें मुख्य रुप से उपला टकनौर के सेब काश्तकारों के आगे जो कोविड-19 के कारण सेब के र्नियात में आ रही समस्याओ पर चर्चा कर अवगत करवाया की कोविड-19 में उपला टकनौर सहित पुरे जिले पर जहाँ चार धाम यात्रा से लोगो की आजीविका चलती थी । इस बार कोविड-19 के चलते यात्रा नही चल पाई जिससे लोगो की आजीविका पर गहरा प्रभाव पडा है और अब उपला टकनौर के पास अपनी आजीविका के लिए मात्र सेब ही एक साधन मात्र है और कोविड-19 के चलते सेब व्यापारी नही आ पा रहे है तो इसके लिए सरकार किसानों की आर्थिकी को देखते हुये सेब का सर्मथन मुल्य देकर काश्तकारों की आजीविका में सहयोग करें ताकि लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर पाये वही प्रमुख भटवाड़ी द्वारा मंत्री के संज्ञान में अठाली,दिलसौड,चामकोट के ग्रामिणों की महत्वपूर्ण समस्या जो कही बर्षो से इन गांवों के लिए नासूर बनी है इन गांवा की लगभग 100 हेक्टर जमीन आज भी पानी (सिचाई नहर) के लिए तरस रही है जो की इन तीन गांवो की सबसे उपजाऊ जमीन है जिस पर इन गांवो के द्वारा इस बर्ष पानी सिचांई नहर न होने के कारण यह भूमि बजर रखनी पडी जिससे ग्रामिणों को सैकड़ो कुन्तल अनाज का नुकसान होने वाला है और भाजपा के पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिहं रावत के द्वारा मंत्री जी के संज्ञान में लाया गया कि यह जमीन इतनी उपजाऊ है की धान की खेती के साथ कोविड -19 में आये प्रवासियो को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ का भी कृर्षि क्षेत्र में लाभ मिल सकता है इन बिदुंओ को मंत्री जी द्वारा प्रमुखता से लिया गया और सीमातं विकास खण्ड के लिए ये सभी योजनाये अति आवश्यक बताते हुये जल्द ही इन पर कार्यवाही के लिए कहां गया ।।।
