खतरे की घंटीः भारी बारिश से कई मकानों में आई दरारें,कई टूटे

Share Now

पौड़ी। जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के डांडामंडल क्षेत्र के देवराना में मूसलाधार बारिश के कारण कई मकानों में करीब दो फीट चैड़ी दरारें आ गई हैं। कई मकान टूटे गए हैं। गांव के करीब 32 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन ने गांव में डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों ने गांव के विस्थापन की मांग की है।
इधर भूस्खलन से जोशीमठ के पगनों गांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के पीछे पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण नौ परिवारों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले ली है। जबकि 35 अन्य परिवारों को भी शिफ्ट करने की तैयारी है। शनिवार को जोशीमठ से एसडीएम कुमकुम जोशी ने गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
उधर ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे हिंडोलाखाल के पास दूसरे दिन भी बंद रहा। सिलवन में पहाड़ी से आए मलबे को लगातार जेसीबी व पोकलैंड से हटाया जा रहा है। एनएच पर यातायात बहाल नहीं होने से छोटे वाहनों का संचालन आगराखाल-द्यूली-भोगपुर थानों मोटर मार्ग से किया जा रहा है।

error: Content is protected !!