मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण की जाएंः चुफाल

Share Now

-मजदूरों के भुगतान में विलंब न किया जाए

देहरादून। प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि कोरोना के साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दी जाए। विभिन्न पेयजल परियोजना कार्यों में तेजी लाएं। मजदूरों के भुगतान में विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए।
             शुक्रवार को विधानसभा में पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कहा कि टैंकों की सफाई के साथ हाईपो-ब्लीचिंग कर दिया जाए। फिल्टर-चैम्बर की सफाई करा ली जाए। उन्होंने नमामि गंगे मिशन की विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। गोपेश्वर, जोशीमठ परियोजना में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि एसटीपी का उच्चीकरण एवं नवीन एसटीपी का समय पर कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कहा कि साॅलिड वेस्ट-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य किया जाए, साथ ही उन्होंने गांव के खुले पानी को नाले से जोड़ने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने सभी मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नीतिश झा, अपर सचिव उदयराज, मुख्य अभियंता एससी पंत, एमडी एसके पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!