पौड़ी के डीएम के खिलाफ भड़का महिला आंदोलनकारियों का गुस्सा

Share Now

पौड़ी के डीएम के व्यवहार से नाराज राज्य आंदोलन कारियों ने डीएम की गाड़ी के सामने लेट कर रास्ता रोका और राज्य आंदोलनकारियों के साथ अभद्रता पर नाराजगी प्रकट की |


राज्य आंदोलनकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलो मे आंदोलनकारी चयन समिति की बैठक हो चुकी है जबकि पौड़ी मे एक भी बैठक नहीं हो सकी | आरोप है कि विकास भवन मे राज्य आंदोलन कारियों से मिलने पर डीएम ने 4 तारीख की बैठक पर सहमति जताई थी किन्तु इस पर कोई कार्यवाही नहीं की .
इतना ही नहीं उन्होने डीएम पौड़ी पर महिला राज्य आंदोलनकारियों को अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया . गुस्सायी महिला राज्य आंदोलनकारी वीरा भण्डारी ने कहा की वे सीएम धामी से मिलने के बाद वही आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगी .
हंगामाँ बढ्ने के बाद जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कहां की कार्यों की व्यस्तता के कारण चयन समिति की बैठक संभव नहीं हो पाई है, लिहाजा आगामी 10 जनवरी को चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के साथ समिति की बैठक का फैसला लिया गया है, जिस पर समिति के सदस्यों के साथ ही पदाधिकारियों से भी वार्ता कर ली गई है।

error: Content is protected !!