थत्यूड। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड के ऐरी गांव निवासी अनुज पवार ने की उत्तराखंड हाई कोर्ट क्लर्क की परीक्षा पास।
जौनपुर ब्लॉक के ऐरी गांव के अनुज पँवार पुत्र विशंभर सिंह पवार ने गत 1 दिसंबर 2019 को उत्तराखंड हाई कोर्ट क्लर्क की परीक्षा दी थी जिस का परीक्षा फल रिजल्ट 17 दिसंबर 2020 को आया जिसमें अनुज पवार ने ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग से होते हुए भी सामान्य सीट क्वालिफ़ाई किया है अनुज पवार का कहना है कि वर्तमान समय में सभी क्षेत्रों में प्रतियोगिता कॉम्पटीशन बढ़ता जा रहा है जिसके लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवा पीढ़ी अभ्यर्थियों को पहले से जागरूक व तैयार होना पड़ेगा। उनका कहना है कि सफलता शॉर्टकट रास्ता नहीं है इसके लिए कठिन परिश्रम धैर्य व कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है जिसके लिए एक सुनिश्चित रणनीति के तहत तैयारी करनी चाहिए अनुज पवार के हाई कोर्ट क्लर्क परीक्षा में पास होते ही बृहस्पति वार दिन से सोशल मीडिया में बधाई देने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
