उत्तरकाशी – दशगी पट्टी मे एकता संगठन द्वारा सांस्कृतिक संध्या – जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा सभी नेताओ ने भेजे अपने प्रतिनिधि

Share Now

चिन्यालीसौड़: मंगसीर (बलराज) मेले के उपलक्ष में दशगी पट्टी के ग्राम बणगांव में एकता संगठन द्वारा सांस्कृतिक संध्या समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उतराखण्ड व जौनपुर जौनसार के लोक गायक सूरज शाह, निधि राणा, व रुपि राणा के गीतो पर दर्शक जमकर थिरके।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, कनिष्ठ उप प्रमुख उर्मिला रांगड़ के प्रतिनिधि व भाजपा नेता राजेन्द्र रांगड़ व दशगी हातड़ बिष्टपट्टी विकास समिति के अध्यक्ष धनी नाथ, व कांग्रेस नेता संजय डोभाल के प्रतिनिधि के रूप मे पहुंचे बिरेन्द्र रावत ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

मंगसीर बग्वाल उत्तरकाशी

लोक गायक सूरज शाह के गाने फूल गुलावी, बान कि अच्छेण बिजुरिए, बांद कमला आदि व लोक गाइका निधि राणा ने मासू देवा की जागर, छलकपट, चैत की चैत्वाली, लोक गायक रुपी राणा ने हिमांचली गानों मे कनो रे झुमके, आज बैठ मेरी करोंदी, मासू देवा आदि गाने गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। कलाकारों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा ।इस मौके पर बनगांव युवा एकता संगठन अध्यक्ष बिनोद नाथ, कोषाअध्यक्ष आनन्दपाल,मीडिया प्रभारी कुलदीप भण्डारी, धनी नाथ, बिरेन्द्र रावत, दिपेन्द्र गुशााईँ आदि कई
मजनप्रतिनिधिगण ,क्षेत्रीय जनमानस की उपस्थिति रहे।

error: Content is protected !!