सतपाल महाराज एवं उनके परिवार की दीर्घायु के लिए की अरदास

Share Now

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महारा, उनकी धर्मपत्नी पूर्व केबिनेट मंत्री अमृता रावत सहित सभी पारिवारिक सदस्यों की कोरोना संक्रमण की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मे उनकी दीर्घायु हेतु अरदास की गई।हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने सतपाल महाराज एवं उनके स्वजनों की दीर्घायु हेतु अरदास की गई कि वाहेगुरु उनको लंबी आयु एवं तंदुरुस्ती बक्शना ताकि वे समाज एवं देश की बढ़-चढ़कर सेवा करते रहें। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र सिंह राजन ने कहा कि सतपाल महाराज एक धार्मिक नेक इंसान है जिनकी आस्था सभी धर्मों में एक समान है। गुरु द्वारा साहिब के प्रत्येक कार्य में अपना सहयोग देते हैं। उनके शुभचिंतकों में प्रधान राजेंद्र सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिन्द्र सिंह छाबड़ा, डीएस मान, सुरजीत सिंह, गुरबक्श सिंह राजन, सतनाम सिंह, चरणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राजा एवं सेवा सिंह मठारू आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!