मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर से तैयार लोक निर्माण विभाग का बड़ा साहब – मुकदमा

Share Now

विदेश दौरे पर थे मंत्री निजी सचिव ने फर्जी साइन से विभागाध्यक्ष का अनुमोदन कर दिया – मुकदमा दर्ज

अब तक नौकर शाही पर मनमानी का आरोप लगाने  वाले कैबनेट मंत्री सतपाल महाराज अब खुद के सटफ के कारनामो से चर्चा मे आ गए हैं । लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव ने ही  फर्जी डिजीटल हस्ताक्षर कर मंत्री की तरफ से  अयाज अहमद को पीडबल्यूडी का विभागाध्यक्ष बनाने का अनुमोदन कर डाला ।

मंत्री के लोक संपर्क अधिकारी कृष्ण मोहन की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में मंत्री के निजी सचिव आइपी सिंह और लोनिवि के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में पीआरओ ने बताया कि मई महीने में अयाज अहमद को विभागाध्यक्ष बनाने की फाइल मंत्रालय में आई। मंत्री सतपाल महाराज की ओर से आवेदन स्वीकृति होने की स्थिति में फाइल को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेजी जानी थी।

इसी दौरान मंत्री विदेश दौरे पर चले गए, जिस कारण अयाज अहमद का आवेदन वेटिंग मे  रखा गया। मंत्री के निजी सचिव आइपी सिंह ने 15 मई 2022 को बिना मंत्री की सहमति के आदेश पर फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए।

 

 

 

 

error: Content is protected !!