बालावला : नौटियाल कॉम्प्लेक्स मे बंद कमरे मे मृत मिला युवक

Share Now

बुधवार को चौकी बालावाला थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि नुमान मंदिर रोड बालावाला में रामदास नौटियाल के कांपलेक्स में किराए पर रहने वाले कपिल तोमर पुत्र विनोद तोमर निवासी शांति नगर मुजफ्फरनगर उम्र 35 वर्ष का दरवाजा अंदर से बंद है तथा दरवाजा नहीं खोल रहा है इस सूचना पर चौकी प्रभारी बाला बाला उप निरीक्षक राजीव धारीवाल चीता कर्म गणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे । दरवाजा कटर से कटवा कर खुलवाया गया तो अन्दर कपिल तोमर अपने बेड पर बेसुध अवस्था में था, जिसे 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भिजवाया गया तथा परिजनों को सूचित किया गया । अस्पताल में कपिल तोमर उपरोक्त को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है।

error: Content is protected !!