दिल्ली और एनसीआर के उत्तराखंडियो के लिए कोरोना के १० महीने बाद बसंत मेला

Share Now

कोरोना काल के १० महीनो तक घरो में कैद रहने के बाद दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंड वासियों को एक बार फिर बसंत मेले के माध्यम से एक दुसरे में मिलने का मौका मिलने जा रहा है | 19 से 21 फरवरी तक होने वाले इस तीन दिवसीय उत्तराखंड बसंत मेले में उत्तराखंड के पहाड़ो कि समृद्ध संस्कृति के दर्शन होंगे |

हरीश असवाल नयी दिल्ली

उत्तर प्रदेश नोएडा हाट सेक्टर ३३ में तीन दिवसिया 19,20,21 फ़रवरी को होने वाला उत्तराखंड वसंत मेले के आयोजन के लिए  पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था एवं लोक कला मंच द्वारा  भव्य आयोजन की बैठक की गई ,  आयोजको ने बताया कि वसंत मेला में हाट के चारों द्वार पर उत्तराखंड के चार धाम गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ जी की मंदिर धाम की शिल्प फ़ोटो से सजाया  जायेगा, धारी माता की सक्षात डोली झांकी कलश  यात्रा के साथ सकुशलता का  आश्रीवाद प्रदान करेगी  ,

उत्तराखंड  के दूर दराज  गाँव से आये दिव्यांग़ो की प्रतिभा से लोग रूबरू होंगे ,  लोक कलाकार द्वारा पहाड़ी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्तराखंड खान पान , घरेलू खाद्य उत्पाद सामग्री , उत्तराखंड संस्कृति पहनावा, घरेलू महिलायें द्वारा हाथो से बनायी गयी सजावटी अन्य सामग्री उत्तराखंड विरासत  इस उत्सव में  देखने को मिलेगा|  मेले में  स्टाल बुक कर प्रदर्शनी लगायी जाएगी  , आयोजक राजेंद्र चौहान एवं सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान , संयोजिका इंदिरा चौधरी ने अपने  रैबार में कहा  है कि कोरोना के बाद लगभग एक वर्ष होने जा रहा है इस दौरान उत्तराखंड के  सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होने पर अपने समाज के लोगों की ख़ुद लगी है और उस खुद को मिटाने के लिये आयोजन करना आवश्यक है ताकि समाज के लोग , बच्चे, महिलायें वसंत ऋतु की नई शुरुआत कर वसंत उत्सव मेला का आनंद ले सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!