जोशीमठ आपदा – भाजपा ने रद्द किये 13 फरवरी तक कार्यक्रम – रहत में जुटेगी टीम

Share Now

भाजपा ने रद्द किये 13 फरवरी तक कार्यक्रम

खाद्यान्न लेकर टीम रैणी रवाना

देहरादून प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर भाजपा ने जोशीमठ आपदा के चलते 13 फरवरी तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में जुटने को कहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने सोमवार को हल्द्वानी से सड़क मार्ग से जोशीमठ के रैणी गांव के लिए प्रस्थान किया वह मंगलवार को जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर आपदा राहत कार्यों का जायजा लेंगे साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष चमोली श्री रघुवीर सिंह बिष्ट व क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र भट्ट से दूरभाष पर वार्ता कर आपदा राहत कार्यों की जानकारी भी ली।

इस दैवीय आपदा में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत के साथ प्रदेश महामंन्त्री श्री कुलदीप कुमार , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान , अजीत नेगी व भाजपा आपदा प्रबन्धन विभाग की टीम भी साथ जाएगी जिसमें भाजपा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदेश सह संयोजक श्री कुंवर जपेंद्र सिंह भी उनके साथ जारहे हैं। वही एक टीम खाद्यान्न किट लेकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र के लिए रवाना हो गयी। टीम सभी पीड़ितों तक पहुचकर उन्हें जरुरी सामान उपलब्ध कराएगी।

    
error: Content is protected !!