चमोली – भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया

Share Now

गोपेश्वर। चमोली जिले में गोपेश्वर के गल में लकड़ी बीनने गए नेपाली मूल के व्यक्ति को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ग्राम पंचायत बैथरा (कडाकोट) के चैगुलू तोक में नेपाली मूल का खडगबहादुर (65) पुत्र गंगासिंह सब्जी का उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाता है। वह पास के ही जंगल जाखलपाणी में जलावनी लकड़ी लेने के लिए गया था। इस दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहीं कुछ दूरी पर काफल बीन रही महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे भालू भाग गया। 

error: Content is protected !!