टीम भावना से बड़ी से बड़ी समस्याओं एवं आपदाओं से आसानी से पार पाया जा सकताः डीएम

Share Now

रुद्रपुर। टीम भावना से बड़े से बड़े कार्य तथा बड़ी से बड़ी समस्याओं एवं आपदाओं से आसानी से पार पाया जा सकता है। यह बात जिला अधिकारी युगल किशोर पन्त ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 तथा अक्टूबर 2021 में जनपद में आई आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीविल सर्विस डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित करते हुए कहा। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सविल सर्विस डे की बधाई देते हुए कहा कि ईमानदरी तथा सत्य निष्ठा से जनता की सेवा करने से बड़ी कोई आत्म संतुष्टि नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली, कर्त्तव्य निष्ठा, समयबद्धता एवं मेहनत के बल पर राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने के साथ ही अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में किये गये अच्छे कार्य सेवाकाल के साथ ही सेवाकाल के बाद भी समाज द्वारा याद किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में की गई अच्छी सेवाएं हमेशा याद की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की समय से मदद करते हुए उसकी जिन्दगी बचाने से बड़ा को कार्य नहीं है, इस कार्य के करने से जो आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है, उससे बड़ी कोई संतुष्टि नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले व्यक्ति के प्रति जनता में सम्मान स्वंय ही बन जाता है।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आने वाली सबसे बड़ी चुनौती है, जोकि विश्व एवं समाज पर दुष्प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में भी कार्य करने की आवश्यता है। जलवायु परिवर्तन के प्रति जनता को जागरूक किया जाये। उन्होंने भविष्य की पीढ़ी के लिए पानी की बचत करने, ऊर्जा का संरक्षण एवं संवर्धन करने तथा प्राकृतिक सम्पदाओं का भी संरक्षण करने को कहा।
जिलाधिकारी ने प्रथम चरण में विधानसभा निर्वाचन-2022 के दौरान सराहनी कार्य करने वाले रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 250 पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों व पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही जनपद में अक्टूबर 2021 में आई दैवीय आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य विकास आशीष भटगाई, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी डॉ.महेश कुमार, कंसलटैण्ट आपदा प्रबन्धन आरएस राणा, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संजय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला, जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार, महाप्रबंधक चीनी टीएस मर्ताेलिया, विवेक प्रकाश, एएसपी प्रमोद कुमार, एसडीएम राकेश तिवारी, अभय प्रताप सिंह, तुषार सैनी, नगर आयुक्त विवेक राय, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!