बिहार विधान सभा चुनाव का उत्तराखंड कॉंग्रेस और बीजेपी पर असर – हरक सिंह मामले को जोर शोर से उठाएगी कांग्रेस

Share Now

बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में भी चुनाव की चर्चाएं शुरू हो गई है | दरअसल बिहार में एनडीए की जीत से उत्तराखंड बीजेपी में खुशी की लहर है, जबकि कांग्रेस में भीतरखाने मायूसी | वहीं बिहार में एँटी इनकमबेंसी की चर्चाओँ के बावजूद एनडीए की जीत से भाजपा को पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी…..जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से कार्यकर्ताओं में कोई मायूसी नहीं है| राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज भी करेगी
देवेंद्र भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी
सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

error: Content is protected !!