भाजपा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

Share Now

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत हल्द्वानी विधानसभा की कार्यशाला गणपति वेंकट हॉल जगदंबा नगर हल्द्वानी में हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने किया। सर्वप्रथम दीपं प्रजलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर वंदे मातरम का गान किया, तत्पश्चात इस कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक महापौर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने अपने स्वागत भाषण में उन्होंने हल्द्वानी नगर निगम में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मन से पार्टी का प्रचार प्रसार करें और जहां कहीं पर मेरी या पार्टी की आवश्यकता हो हम हर समय कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई 22 हजार करोड़ रुपए की राशि से हल्द्वानी में कई विकास कार्य होने जा रहे हैं, जिसमें तहसील परिसर को तोडकर एक नई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग यहां पर हल्द्वानी शहर के अलग-अलग स्थानों में जो भी ऑफिस है वह तहसील परिसर में स्विफ्ट के जाएंगे इस कार्य के लिए धन का आवंटन हो चुका है, ऐसी जानकारी महापौर ने दी तथा उन्होंने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, तत्पश्चात हल्द्वानी विधानसभा के सह प्रभारी विवेक सक्सेना जिला हल्द्वानी विधानसभा कार्यकर्ताओं से व्रत लिया। उन्होंने व्रत लेने के उपरांत दोनों मंडल के अध्यक्ष से कहा कि यथाशीघ्र अपनी मोर्चाओ का गठन कर पार्टी की रीति नीति को जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ता काम करें अपने अध्यक्षी भाषण में पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने सभी शक्ति केंद्र संयोजक से कहां की आप अपने शक्ति केंद्र में यथाशीघ्र बूथों का गठन करें तथा बूथ स्तर पर बूथ का अध्यक्ष सचिव पन्ना प्रमुख आईटी प्रमुख महिला मोर्चा की प्रमुख तथा सभी भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित 6 कार्यक्रम के अध्यक्षों की यथाशीघ्र घोषणा करें तथा अपने बूथ पर प्रत्येक घर तक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी तथा बूथ स्तर पर जिन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। उनकी एक लिस्ट बनाकर उनसे संपर्क कर उनको भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति समझाएं और आगामी नगर निकाय चुनाव तथा 2024 में लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें और उनको भारतीय जनता पार्टी से जोडने का निवेदन भी किया जा सकता है सुरेश भट ने बूथ स्तर पर जो भी कार्य होते हैं। उनकी पूरी जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी। इस अवसर पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, हल्द्वानी नगर मंडल के अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी पार्टी के शक्ति केंद्र अल्पकालिक विस्तारक शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!