सशक्त टोली से बीजेपी बूथ का कार्य – 2022 में 51% मत का लक्ष्य करना : अनिल गोयल

Share Now

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14 जिलों में 252 मंडलों और 70 विधानसभाओं में बूथ  समिति सत्यापन कार्यशाला पूर्ण हो चुकी है, इसके अलावा 11 हजार 235 बूथों पर सत्यापन कार्यक्रम वाली टीम के प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है।

अनिल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री दो बूथों को मजबूत बनाने के लिए प्रवास करेंगे। यह अभियान 18 से 30 अगस्त चलेगा।

प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियो  के लिए संगठन स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के उद्​देश्य से बूथ समिति सत्यापन अभियान पर पुरजोर तरीके प्रत्येक पदाधिकारी, मंत्री गण और कार्यकर्ता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पदाधिकारियों को बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अनिल गोयल ने बताया कि बूथ समिति सत्यापन में धार्मिक संस्थान, एनजीओ अलग-अलग वर्ग के सामाजिक संगठनों का समावेश बूथ को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। हमारे बूथ का कार्य धरातल पर दिखे इसके लिए सशक्त टोली का निर्माण भी किया है हमारा लक्ष्य 2022 में 51% मत हासिल करना है प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि विश्व की सबसे पार्टी होने के नाते भी हमने कोरोना काल में सभी राजनीतिक कार्य छोड़कर सेवा ही संगठन के माध्यम से जनहित की प्राथमिकताओं को देखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को हर घर तक सेवा के कार्यों में जोड़े रखा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जी के माध्यम से किया गया।

इस प्रेस वार्ता के कार्यक्रम में बूथ समिति सत्यापन के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी परितोष बंगवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता विरेंद्र बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!