भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया

Share Now

देहरादून। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च महानगर कार्यालय से आरंभ होकर राजपुर रोड घंटा घर पलटन बाजार होते हुए राजा रोड पर समाप्त हुआ। मोदी तेरा यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और पंजाब सरकार मुर्दाबाद जैसे गगनचुंबी नारो के बीच सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना रोष जाहिर किया।

कैंडल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, सांसद नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा,विधायक विनोद चमोली, खजान दास प्रदेश ,प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर महामंत्री रतन चौहान ,सतेंद्र नेगी किसान मोर्चा के जोगेंद्र पुंडीर सहित महानगर में निवास करने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी महानगर पदाधिकारी मोर्चों के पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!