भाजपा सरकार की दुबारा होगी ताजपोशीः नौटियाल

Share Now

विकासनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में प्रत्याशियों ने भगवान के दर पर हाजरी लगानी शुरू कर दी है। प्रत्याशी मंदिरों में मत्था टेककर परिणाम अपने पक्ष में आने की मन्नत मांग रहे हैं। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने हनोल महासू मंदिर में देवता का आशीर्वाद लेकर भाजपा की फिर से सत्ता में वापसी का दावा किया।
शनिवार को भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने हनोल महासू मंदिर में देवता का आशीर्वाद लेने के बाद हनोल, चातरा, त्यूणी में जनता के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस मार्च को मतगणना में भाजपा प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। दावा किया कि भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार चकराता विधान सभा में भी विकास की बहार आएगी। आम चुनाव के बाद पहली बार चकराता में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। कहा देश और प्रदेश में में भाजपा की लहर चल रही है। जनता सिर्फ भाजपा को ही सत्ता में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि चकराता विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। मौके पर चुनाव प्रभारी सतीश कपूर, राजाराम, हरजीत राणा, दौलत राम शर्मा, लेखराज, शांति राम, रमेश, नीटू चौहान, यशपाल, रजनीश, विरेंद्र सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!