भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर कर रही गुमराहः यादव

Share Now

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर पलटवार किया है। देवेंद्र यादव ने कहा कि जिन लोगों की देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं है, आज वह राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस की देश की आजादी में कोई भी भूमिका नहीं रही है। देश में गरीब आदमी के पास खाने के लिए अनाज नहीं है, लेकिन राशन की दुकान में 20 रुपये का तिरंगा झंडा खरीदने पर गरीब आदमी को मजबूर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब के पेट में अनाज कैसे जाए, बेरोजगार युवाओं को किस तरह से रोजगार दिया जाए, इस विषय पर सोचने की जरूरत है। भाजपा जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, वह कांग्रेस की देन है। कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राण न्योछावर किए। लेकिन आज भाजपा राष्ट्रवाद की बातें करके देश को गुमराह कर रही है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी ने कहा कि जिस पार्टी ने देश की आजादी में अपनी कोई भी भूमिका नहीं निभाई हो, वह आज लोगों को राष्ट्रवाद और तिरंगे की बात बता रहे हैं। तिरंगा झंडा हमारे देश की आजादी का प्रतीक है। इसको देखकर हर भारतवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लेकिन आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कह रहे हैं कि जो झंडा नहीं लगाएगा, उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। यह भाजपा की छोटी और विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!