पीएम मोदी का संदेश लेकर निकला बीजेपी महिला मोर्चा

Share Now

कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव मोड में रहती है एक प्रदेश में चुनाव निपटा  तो बिना आराम किए दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाती हैं इसके लिए बीजेपी संगठन जमीन से लेकर ऊपर तक एक्टिव मोड मे दिखाई देता है

इसी कड़ी में उत्तराखंड मे महिला मोर्चा भी सक्रिय हो गया है राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार महिला मोर्चा को उत्तराखंड के हर जिलों में प्रवास करना है और इस दौरान वहां की  महिलाओं के माध्यम से वहां की स्थानीय समस्याओं रीति रिवाज और परंपराओं को समझना है ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए माहौल तैयार किया जा सके

 

केदारनाथ की पूर्व विधायक और उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने उत्तरकाशी में पत्रकार वार्ता में बताया कि उत्तराखंड के संगठनात्मक रूप से बीजेपी के सभी 19 जिलो मे देश के अलग-अलग हिस्सों से महिला नेत्रीया प्रवास  करेंगी इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिले में भी बीजेपी महिला नेत्रिया  26  और27 मई को प्रवास कर लाभार्थी ग्रुप आंगनवाड़ी, आशा कार्यकत्री से भेंट करने के साथ ही धार्मिक आस्था के केंद्रों में जाकर लोगों के विचार जानेंगे

error: Content is protected !!