भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अपने चार विधायकों को किया तलब

Share Now

देहरादून। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने चार विधायकों को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर 24 अगस्त को तलब किया गया है। उनसे अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने अवगत कराया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत के निर्देश पर भाजपा के चार विधायकों को 24 अगस्त को प्रदेश नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इन विधायकों को उनसे सम्बंधित प्रकरणों के बारे में अपना पक्ष रखना है। ये विधायक महेश नेगी, देश राज कर्णवाल, पूरण सिंह फरत्याल व कुंवर प्रणव चेंपियन हैं।

error: Content is protected !!