भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं महानगर कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Share Now

देहरादून। भाजपा उत्तराखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आज देहरादून में प्रदेश पदाधिकारियों एवं महानगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महानगर कार्यालय पर आतिशबाजी ढोल नगाड़े एवं मिष्ठान वितरण द्वारा स्वागत के पश्चात कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में अपने नवनिर्वाचित रूप अध्यक्ष को प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाया।
प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे अपने आप को प्रशिक्षु कार्यकर्ता बताते हुए महेंद्र भट्ट ने अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा किए उन्होंने कहा कि संघ एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।
अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संघ ने उन्हें सामान्य कार्यकर्ता से वैचारिक कार्यकर्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है रखनी भी चाहिए पर अंततोगत्वा कार्यकर्ता का योगदान ही उसे आगे बढ़ाता है क्योंकि संगठन के पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं की योगदान की समीक्षक निरंतर करते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निश्चित ही युवा संगठन एवं युवा सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य अवश्य बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज देश के हर परिवार को लगता है कि वह उसके वरिष्ठ सदस्य हैं हम कार्यकर्ताओं को भी उनका अनुसरण करते हुए अपने अपने क्षेत्र में इस प्रकार योगदान देना चाहिए कि उस क्षेत्र के नागरिक हमें अपने परिवार का ही सदस्य समझे।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को फेसबुक ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम जैसे सोशल माध्यमों एवं पार्टी कार्यक्रमों के साथ ही अपने अपने क्षेत्र के परिवारों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सरकार तथा संगठन की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को साझा करने को कहा।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, कौस्तुभ नंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट महामंत्री सतेंद्र नेगी ,रतन चौहान मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल सहित प्रदेश एवं महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!