बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने मांगी माफी – सीएम त्रिवेन्द्र ने संभाला आपदा मैनेजमेंट

Share Now

अपने प्रदेश भ्रमण के दौरान बिपक्षी की महिला नेता के लिए बोले गए विवादित बयान के लिए बीजेपी प्रदेश मुखिया ने अंततः  माफी मांग ली है | बंसीधर भगत  ने कहा की उनकी ऐसी मनसा नहीं थी उन्हे जानकारी मिली है की उनके बयान से नेता प्रतिपक्ष आहत हुई है जिसका उन्हे दिल से  खेद है |

भीमताल मे बीजेपी के प्रदेश मुखिया बंसीधर भगत के द्वार नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेस पर विवादित टिप्पणी से  मचे सियासी तूफान के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुलझा बुआ बयान देकर डैमेज कंट्रोल करने की दिशा मे महत्व पूर्ण रोल अदा किया | हालांकि बीजेपी के प्रवक्ता फिर भी  इस बयान को राजनैतिक रूप देने अथवा तोड़ मरोड़ कर पेश करने के घिसे पिटे  बयान जारी करते रहे | बंसीधर भगत के माफीनम के बाद पूरे प्रदेश मे बीजेपी के खिलाफ बन रहे महोल पर कुछ तो ब्रेक लगा है | वही राजनैतिक दलो  को अपनी जुबान कर नियंत्रण रखने की हिदायत भी|

error: Content is protected !!