सेवा सप्ताह में भाजपा महानगर आयोजित करेगा विभिन्न कार्यक्रम

Share Now

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर केंद्र एवं राज्य संगठन के निर्देश पर आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह में भाजपा महानगर  द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
 महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि इन कार्यक्रमों में  दिनांक 14 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण दिनांक 15 सितंबर को महानगर के 70 व्यक्तियों को प्लाज्मा डोनेट करने हेतु प्रेरित करना दिनांक 16 सितंबर को सभी शक्ति केंद्र स्तर पर प्लास्टिक मुक्त करने हेतु स्वच्छता अभियान दिनांक 17 सितंबर को सभी मंडल की गरीब बस्तियों एवं चिकित्सालय में फल वितरण एवं 70 स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से संबंधित 70 स्लाइड्स की प्रदर्शनी दिनांक 18 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक विधानसभा में रक्तदान शिविर दिनांक 19 सितंबर को स्वच्छता अभियान तथा दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग एवं चश्मों का वितरण और दिनांक 20 सितंबर को गढ़वाल एवं कुमाऊं संभाग की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सम्मिलित है
मीडिया प्रभारी के अनुसार इन कार्यक्रमों में महानगर से जुड़े सांसदों, विधायकों, दायित्व धारियों ,महानगर में निवास करने वाले केंद्र एवं प्रदेश पदाधिकारियों की भागीदारी  सुनिश्चित की गई है जिस हेतु महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी मंडलों मे प्रभारी ,संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए हैं एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कोविड-19 कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार भागीदारी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!