भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक जोशी का जन्मदिन

Share Now

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी का 63वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड संक्रमण के नियमों को ध्यान में रखते हुए धूमधाम के साथ मनाया गया। गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों, जाखन में भाजपा युवा मोर्चा एवं मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक जोशी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। रविवार को देहरादून के जिला सैनिक इंस्ट्यूट गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों ने विधायक जोशी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई दी। पूर्व सैनिकों ने केक काटा और खुशियां मनायी। विधायक जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने विधायक जोशी को उनके जन्मदिवस की बधाई दी और उन्हें पुस्तक भेंट की। उन्होनें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला होता है किन्तु उसके विचारों के साथ जुड़कर कई लोग उसके साथ चल पढ़ते हैं और ऐसे ही हमारे मसूरी के विधायक हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा पूर्व सैनिकों के लिए प्रत्येक स्तर पर चिंता करती है। भाजपा भारत माता की जय के उदघोष के साथ-साथ जय होने की भी चिंता करती है। कहा कि आगामी 2022 के चुनावों में भाजपा राज्य में पुनः सरकार बनाऐगी और हमें विश्वास है कि देश के लिए अपनी जवानी को समर्पित कर चुके पूर्व सैनिक राज्य के उत्रोत्तर उन्नति के लिए हमेशा सहयोग करेंगे। विधायक जोशी ने पूर्व सैनिकों को जन्मदिवस पर किये गये इस आयोजन के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होनें कहा कि मेरा विधायक बनने के पीछे मेरी सैनिक पृष्ठभूमि का बड़ा सहयोग है। उन्होनें सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का यह सैनिक जहां पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, वहीं पूर्व सैनिक की चिंता करना भी इसका कर्तव्य है। उन्होनें कहा कि कारगिल युद्व के बाद सैनिकों का सम्मान हो या वन रैंक वन पेंशन की बात हो, भाजपा से सभी जगह सैनिकों को सम्मान दिया है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावनाओं को देखते हुए उनके द्वारा पंचम धाम के रुप में सैन्यधाम का शिलान्यास किया जा चुका है। इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष राजीव गुरुंग, गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष टीडी भूटिया, पीबीओआर के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, गौरव सैनानी संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, चन्द्रवीर थापा, आरएस भण्डारी, दिनेश प्रधान, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, वंदना बिष्ट, प्रभा शाह, बेला गुप्ता आदि उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक जोशी का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। देहरादून के जाखन स्थित हिमालयन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित हुए और उन्होनें युवाओं को सम्बोधित किया। सांसद बंसल ने विधायक जोशी को पुष्पगुच्छ देकर उनको जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सांसद नरेश बंसल ने कहा कि विधायक जोशी ने लगातार तीर बार से विधायक हैं और वह अपनी प्रत्येक जीत को पिछले बार के जीत के अंतर से अधिक मतों से जीतते हैं। उन्होनें कहा कि इस बार 2022 में भी वह अधिक मतों से जीते, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को भरसक प्रयास करना होगा। उन्होनें कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि अभी एक वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ है, अतः इस बीच वह विधायक से बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं इसलिए भी यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यधिक खुश होने का पल है। विधायक जोशी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं संग केक काटा और पहाड़ी गानों में शानदार नृत्य भी किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान, राज्यमंत्री अजीत चैधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अंकित जोशी, अजय राणा, अमित पंवार, युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष समीर डोभाल, मण्डल महामंत्री राकेश जोशी, पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा, चुन्नी लाल, सिकन्दर सिंह, शुभम सती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!