भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान राजनीति से प्रेरितः जोत सिंह बिष्ट , आप

Share Now

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को राजनीति से प्रेरित करार दिया अधिक जानकारी देते हुए पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के विधायक, मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं वह महज एक शक्ति प्रदर्शन दिख रहा है उन्होंने कहा कि मंत्री विधायकों की तिरंगा यात्रा में भावना कम एवं दिखावा ज्यादा दिख रहा है क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री की गुड लिस्ट में आना है साथ ही भाजपा की तिरंगा यात्रा आगामी चुनावों की रणनीति भी दिख रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकारी कर्मचारियों के तिरंगे के नाम पर पैसे काटे जा रहे हैं यह ठीक परंपरा नहीं है यह कहीं ना कहीं सत्ता एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है।
उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता जिन्होंने संघ से शिक्षा ली है उसी संघ विद्यालय में 52 वर्षों तक तिरंगा नहीं फहराया गया और आज जब हर भारतवासी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी के पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाने में लगा है तो उस पर भी भारतीय जनता पार्टी को राजनीति रोटियां सेंकनी है उन्होंने आगे कहा कि  इस 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के हित में कोई घोषणा होती बजाय इसके भारतीय जनता पार्टी ने इसे मेगा इवेंट बना दिया। उन्होंने कहा जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो लाल बहादुर शास्त्री जैसे देशभक्त नेताओं की याद आती है जिन्होंने देश हित के लिए ना सिर्फ सप्ताह में 1 दिन का भोजन ही छोड़ दिया बल्कि उनके पास पहनने को नाम मात्र के वस्त्र ही थे उन्होंने कहा हर भारतवासी पिछले 75 वर्षों से पूरी भावना के साथ आजादी का पर्व मनाता आ रहा है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी को इसका श्रेय भी लेना है उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार आटा, तेल, चावल जैसी आवश्यक चीजों को जीएसटी के दायरे में लाने वाली पहली सरकार बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!