कंगना रणावत मामले में भाजयुमो ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में पहाड़ की बेटी अभिनेत्री कंगना राणावत के पक्ष में महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम बिंदाल पुल पर आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे और संजय रावत ने अगर कंगना राणावत से माफी नहीं मांगी तो युवा मोर्चा महाराष्ट्र सरकार और संजय रावत का कड़ा विरोध करेगा।
इस मौके पर  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र का ढोल पीट रहे हैं उनकी आज सारी पोल खुल गई है। महाराष्ट्र सरकार कंगना राणावत के मामले में चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। पहाड़ की बेटी के साथ बहुत ही गलत हो रहा है। अगर इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की महानगर संयोजिका मधु जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी राहुल चैहान, वार्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति, सागर श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, राजन गुप्ता आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!