भाजयुमो का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के आज समापन सत्र में कुंदन लटवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में युवा मोर्चा को जो भी काम मिलेंगे उसमें युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता अपनी पुरी जान लगा देगा। कुंदन लटवाल ने पिछले 3 दिन से व्यवस्थाओ पर लगे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा युवा मोर्चा अब हर घर तिरंगा के लिए युवा मोर्चा पूरी तरह तैयार है पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा हर घर मे तिरंगा लगवाने का काम करेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरा पहला सांगठनिक कार्यक्रम है रयह मेरा सौभाग्य है उन्होंने कहा राजनीतिक क्षेत्र में हम सेवा भाव के लिए आये है उन्होंने कहा मेरी पारिवारिक पृष्टभूमि राजनीतिक नही थी लेकिन में राजनीति में आया आज पार्टी ने मुझे अध्यक्ष बनाया कियुकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहाँ दूसरी पार्टियों की तरह परिवारवाद नही है। उन्होंने कहा जब हम राजनीति में सेवाभाव के लिए आये है तो हमे इसी भाव से राजनीति करनी चाहिए अगर हम सेवा के भाव से कार्य करेगें तो एक दिन अवश्य सफल होंगे। उन्होंने कहा
कि हम सब एक विचार के प्रतीक हैं। विचार के आधार पर ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रहे हैं
भाजपा अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का जो महत्वपूर्ण कार्य किया वह अपने आप में महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार ने अपने कार्य और व्यवहार से अपने उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से उपर उठकर काम कर रही है।
महेंद्र भट्ट ने कहा की भाजपा की आत्मा नेता में नहीं, कार्यकर्ताओं में वास करती है। कार्यपद्धति ही संगठन की आत्मा है। इस अनूठी कार्यशैली का ही प्रतिफल है कि आज देशभर में भाजपा की गूंज है। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, तो इसमें हमारे विचार की भूमिका तो है ही, हमारे कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। संसद में महज दो सीटों से आज अगर हमारी पूर्ण बहुमत वाली सरकार है, तो यह भी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ है। श्री भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे विचार से भलीभांति परिचित हों, वो भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र और समाज के उत्थान में क्या भूमिका है, कार्यकर्ताओं के लिए यह जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है कि कार्यकर्ता अपने विचार को जानें, वे अनुशासित हों और उनके व्यक्तित्व का विकास हो। वर्ग के वर्गाधिकारी व युवा मोर्चा के कार्यालय प्रभारी संजीव चैहान ने वर्ग में सभी वर्ग में जो कार्यकर्ता व्यवस्था देख रहे थे उनका धन्यवाद किया उन्होंने कहा मुझे पूरा विस्वास है प्रत्येक कार्यकर्ता यहां से बहुत कुछ सीखकर जा रहा होगा। सत्र समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बाइक तिरंगा यात्रा को तिरंगा दिखाकर औरोवेली आश्रम ऋषिद्वार रायवाला से रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!