“देहरादून में खूनखराबा! बुजुर्ग पर रोटवीलर का हमला, मालिक गिरफ्तार… खतरनाक नस्लों पर बैन”

Share Now

“सड़क पर खून… चीखती बुजुर्ग! देहरादून में खौफ का मंज़र”देहरादून/राजपुर:


देहरादून की शांत वादियों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रोटवीलर नस्ल के दो खूंखार कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। सड़क पर खून ही खून… और चारों तरफ चीख-पुकार!

घटना शुक्रवार को राजपुर क्षेत्र में हुई। घायल महिला की चीखें सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ते अपने नुकीले दाँतों से बुजुर्ग को लहूलुहान कर चुके थे।

“मेरी माँ बचाओ… कुत्ते काट रहे हैं!” – यह चीख सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

मालिक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस पाल रहा था खूंखार कुत्ते

हमले के बाद बुजुर्ग महिला के बेटे उमंग निर्वाल ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुत्तों के मालिक नफीस पुत्र शकूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ — नफीस इन खतरनाक नस्ल के कुत्तों को बिना नगर निगम लाइसेंस के पाल रहा था।

“रक्तरंजित माँ… और प्रशासन की सख्त चेतावनी!”

राजपुर पुलिस ने साफ किया —

“बिना लाइसेंस खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालना गैरकानूनी है। ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

सिर्फ देहरादून ही नहीं, पूरे देश में खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर शिकंजा कस गया है।

कौन-कौन सी नस्लें हैं खतरनाक? पढ़िए पूरी लिस्ट

भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने पिटबुल, रोटवीलर, डोगो अर्जेन्टिनो, अमेरिकन बुलडॉग, कोकाशियन शेफर्ड, कांगल, मास्को गार्ड डॉग जैसी 20 से ज्यादा नस्लों के आयात, ब्रीडिंग और बिक्री पर रोक लगा दी है।

“अगर आपके आसपास कोई ऐसे खतरनाक कुत्ते पाल रहा है, तो तुरंत 112 पर कॉल करें या नगर निगम को सूचना दें।” – SSP देहरादून

“खूबसूरत पहाड़… लेकिन डर का साया!”

देहरादून जैसे शहर में ऐसे हादसे सवाल खड़े कर रहे हैं — जानवरों का शौक कहीं इंसानों की जान पर भारी तो नहीं पड़ रहा?

क्योंकि सवाल सिर्फ कानून का नहीं… सवाल इंसानी जान की कीमत का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!