तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर मे नहर मे गिरे बुलेट चालक

Share Now

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रामदेव की पुलिया के पास नहर में आज बड़ा हादसा होने से बच गया। जब कनखल का व्यापारी अपने साथी के साथ रॉयल एनफील्ड बाइक सहित नहर में गिर गया, दोनों को मामूली चोट आई हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों बुलेट से कनखल की ओर जा रहे थे तभी सामने से एक अनियंत्रित कार तेज रफ्तार से आ रही थी, उससे बचने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ने के कारण दोनों बुलेट सहित नहर में जा गिरे, नहर में पानी कम होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला।

error: Content is protected !!