केदारनाथ जा रही बस खाई में पलटी, श्रद्धालुओं में हड़कंप

Share Now

(टिहरी गढ़वाल – टिपरी बस हादसा)

टिहरी गढ़वाल (Meru Raibar News)।
चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। टिपरी-नंदगांव मोटर मार्ग पर गुजरात के यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा टिपरी से 1.5 किलोमीटर आगे ‘डबा खाले नामे तोके’ के पास हुआ, जहां बस संख्या UK-08PA-8883 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जो उत्तरकाशी से श्री केदारनाथ की ओर यात्रा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं—जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से PHC नंदगांव भेजा गया है।

इसके अलावा, 15-16 अन्य यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानांतरित किया जा रहा है। बौराड़ी से रवाना की गई एम्बुलेंस द्वारा तीन अन्य पुरुष घायल यात्रियों को भी PHC नंदगांव पहुंचाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF कोटी कॉलोनी से राहत टीम रवाना की गई है, जबकि नंदगांव, चंबा और बौराड़ी से एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं।

यह हादसा पीपलडाली की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ, जो कि यात्रा मार्ग पर बेहद संवेदनशील माना जाता है। यदि समय रहते राहत कार्य शुरू न किया जाता, तो जानमाल की हानि और भी बढ़ सकती थी।

हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। गुजरात से आए श्रद्धालुओं की यह यात्रा एक भयावह अनुभव में बदल गई।


Meru Raibar आपसे अपील करता है:
चारधाम यात्रा के दौरान यात्री सावधानी बरतें। प्रशासन और ड्राइवर विशेष सतर्कता बरतें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!