व्यापारियों की शनिवार और इतवार की बंदी का किया स्वागत

Share Now

देहरादून। दून उद्योग व व्यापार मंडल द्वारा किए गए शनिवार और इतवार की बंदी के आवाह्न का मुख्यमंत्री, महापौर देहरादून, जिलाधिकारी देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्वागत किया एवं दून उद्योग व्यापार मंडल का इस पहल के लिए आभार भी व्यक्त किया। सरकार और प्रशासन दोनों ने इस पहल में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया है।
इसी क्रम में दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आज शाम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की एवं शनिवार और रविवार की बंदी के दौरान संपूर्ण देहरादून के व्यापक सैनिटाइजेशन के विषय में चर्चा भी की, माननीय महापौर ने यह आश्वस्त किया की 2 दिन का समय मिलने से शहर के सभी बाजारों को अच्छे से सेनीटाइज कर लिया जाएगा एवं अपने देहरादून शहर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए एक ठोस कदम भी होगा। देहरादून के सभी बाजार आने वाले 3 सप्ताह शनिवार और रविवार दोनों दिन बंद रखे जाएंगे। 19 सितंबर 26 सितंबर एवं 3 अक्टूबर तीनों शनिवार को बाजारों में देहरादून नगर निगम के द्वारा व्यापक सनिटिजेशन ड्राइव चलाई जाएगी। साथ ही सप्ताह के बाकी 5 दिन सभी बाजारों का समय प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक का रहेगा। देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात के दौरान दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल  कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल महामंत्री सुनील मेसौन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी डी अरोड़ा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!