कार खाई में गिरी चालक की मौत – शादी में ससुराल से वापस लौट रहा था युवक

Share Now

उत्तरकाशी जिले के चिन्याली सौड़ इलाके में सड़क हादसे में कार दुर्घटाग्रस्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

26 फरवरी की रात 27 की सुबह लगभग 4:00 बजे धरासू जोगत मोटर मार्ग पर नेरी गांव के पास एक स्विफ्ट कार uk07 वाय 8933 जो नेरी गांव से उत्तरकाशी आ रही थी लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई उक्त वाहन में अकेला चालक ही सवार था जो घायल हुआ और उसे तत्काल 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में लाया गया जहां उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई ।

पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया है मृतक का नाम अरविंद सिंह पुत्र श्री लुमर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी बीजपुर लंबगाव टिहरी गढ़वाल बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!