कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच लोग घायल

Share Now

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाइवे पर बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी के मुताबिक गुरुवार रात मुरादाबाद से देहरादून की ओर जा रही एक कार छिद्दरवाला के पास सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया कि कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जबकि कार में कुल सात लोग थे। उनकी चीख-पुकार मचने पर लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। घायलों को पुलिस ने तत्काल ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष पुजारी ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

error: Content is protected !!