चमोली – 7 वर्ष बाद पूरा हुआ सपना – एशिया में सिंगापुर के बाद दूसरा सबसे ऊँचा और खुबसूरत आईस स्केटिंग रिंक का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण

Share Now


वर्ष 2010-11से अधूरा चमोली जिले के औली के रिंक का निर्माण कार्य करीब 7साल बाद करीब 136.79लाख के बजट से फिर शुरू किया गया, अब 9साल के लम्बे इंतजार के बाद यह रिंक बन कर तैयार है.सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज नें जोशीमठ gmvn पर्यटन कॉम्प्लेक्स में इस खूबसूरत ओपन स्केटिंग रिंक का लोकार्पण कर औली को विश्व स्तर पर विंटर स्पोर्ट्स के छेत्र में एक नई पहचान दी है खूबसूरत ओपन आईस स्केटिंग रिंक की लम्बाई 30मीटर और चौड़ाई 60मीटर है,और यह एशिया में सिंगापुर के बाद अपनी तरह का दूसरा सबसे ऊँचा और खुबसूरत आईस स्केटिंग रिंक बना है,

पर्यटन मंत्री सतपाल जी महाराज ने आज जोशीमठ के गढ़वाल मण्डल विकास निगम के पर्यटन कॉम्प्लेक्स में कई पर्यटन विकास योजनाओं और कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया.इस मौके पर उनके साथ जोशीमठ क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों नें भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया…..
ये विकास कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ …..
1..औली ओपन एअर आईसस्केटिंग रिंक योजना का लोकार्पण
2..बदरीनाथ धाम में कुकिंग गैस एजेंसी निर्माण कार्य का शिलान्यास
3..देवलीबगड़ चमोली ईको विकास कार्यो का लोकार्पण
4..शिमली(चमोली)में बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में स्मृति द्वार का लोकार्पण
सूबे की शीतकालीन खेलों की राजधानी औली को आज एशिया कि खूबसूरत ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंक की नई सौगात मिल गई है,आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हुआ हैं अब इस विंटर सीजन में हिमक्रीडा स्थली औली आने वाले देशी विदेशी पर्यटक औली में ही पहली बार ओपन आईस स्केटिंग का लुफ्त उठा सकेंगे,जल्द उचित तापमान मिलने पर इस रिंक पर बर्फ जमाई जायेगी,ताकि स्थानीय युवाओं और देशी विदेशी पर्यटकों को औली में ओपन आईस स्केटिंग सहित आईस हॉकी खेलने का मौका मिल सके,औली की हसीं वादियों में चीड़ देवदार के घने जंगलो के मध्य बने इस खूबसूरत ओपन आईस स्केटिंग रिंक की लम्बाई 30मीटर और चौड़ाई 60मीटर है,और यह एशिया में सिंगापुर के बाद अपनी तरह का दूसरा सबसे ऊँचा और खुबसूरत आईस स्केटिंग रिंक बना है, जिसमे आने वाले दिनों में स्पीड स्केटिंग,फन स्केटिंग,शॉर्ट स्पीड,रिले स्पीड सहित आईस हॉकी इवेंट हो सकेंगे,सैफ विंटर गेम्स 2010-11से इस रिंक का निर्माण कार्य आधा अधूरा छूट गया था,करीब 7साल बाद राज्य योजना मद से करीब 136.79लाख के बजट से इस रिंक का निर्माण कार्य फिर शुरू किया गया, अब 9साल के लम्बे इंतजार के बाद यह रिंक बन कर तैयार है.आज सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज नें जोशीमठ gmvn पर्यटन कॉम्प्लेक्स में इस खूबसूरत ओपन स्केटिंग रिंक का लोकार्पण कर औली को विश्व स्तर पर विंटर स्पोर्ट्स के छेत्र में एक नई पहचान दी है ,अब इस विंटर सीजन से औली में अल्पाईन स्कीईग,नॉर्डिक, क्रॉस कंट्री स्नो बोर्डिंग के साथ ओपन आईस स्केटिंग खेल का भी लुफ्त उठा सकेंगे,यही नही आने वाले समय में यहाँ नेशनल और इंटरनेशनल विंटर गेम्स के साथ आईस स्केटिंग और हॉकी की इवेंट का भी आयोजन हो सकेगा और उत्तराखंड के स्थानीय जोशीमठ छेत्र के युवा स्केटर इन नये विंटर गेम्स एवेंट्स में अपना कैरियर बना सकते है,|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!