हॉटमिक्स प्लांट ठेकेदारों द्वारा फैलाए गए प्रदूषण पर नहीं जाती पर्यावरण विभाग की नजर – शिकायत पर जांच के भरोसे तक सीमित तहसील प्रशासन

Share Now

रूड़की

प्रदूषण से ग्रामीण परेशान

गंगनहर पटरी पर तारकोल की सड़क से निर्माण कार्य चल रहा है जिसको लेकर आधुनिक हॉट मिक्स प्लांट रुड़की के मेहवड गाँव में लगाया गया है जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों का प्रदूषण से बुरा हाल है साथ ही ग्रामीणों की फसलों पर भी इसका असर पड़ रहा है। कई बार संबंधित ठेकेदार से ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर भी ग्रामीणों को किसी तरह की कोई राहत नही मिली है वहीं थक हार कर ग्रामीणों ने मीडिया के समक्ष अपनी गुहार लगाते हुए बताया कि बहुत से बुजर्गो को हॉटमिक्स प्लांट ठेकेदारों द्वारा फैलाए गए प्रदूषण से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर ठेकेदार अपनी मनमानी करने पर तुले हुए है और पूरा दिन खतरनाक धुआं उनके लिए तकलीफ दायक साबित हो रहा है। वहीं इस पूरे मामले में रूड़की तहसीलदार नंदन सिंह ने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। अगर पर्यावरण के नॉयमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नंदन सिंह (तहसीलदार रूड़की)

error: Content is protected !!