आम आदमी पार्टी का रोड सो गोचर से गोपेश्वर मुख्यालय तक।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरावण का जनपद चमोली पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौक़े पर कार्यक्रताओं ने गौचर से गोपेश्वर तक रोड शो निकाला।
कर्णप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस -बीजेपी ने बारी बारी से प्रदेश को लूटा है।
दिल्ली मोडल के बीच देश की राजधानी दिल्ली मे पहाड़ियो की उपेक्षा से आहात उत्तरखंडी समाज मे आम आदमी पार्टी के प्रति काफी नाराजी देखि गयी थी | विधान सभा चुनाव 2022 मे कदम रखने से पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने पहले प्रदेश के मैदानी हिस्सो मे अपनी पैठ बनाई और अब धीरे धीरे पहाड़ो मे भी सरकना सुरू कर दिया है | बीजेपी और काँग्रेस जैसे राजनैतिक दलो के कार्यकर्ताओ को तोड़कर उन्ही के खिलाफ बयान देकर पहाड़ियो की नाराजी दूर करने मे आम आदमी पार्टी का थिंक टैंक लगा हुआ है |
दोनों पार्टियों से आज पूरा देश त्रस्त है। बेरोजगार इन पार्टियों से बहुत निराश है । कहा कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के केजरीवाल मॉडल के आधार पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी प्रवेश कर रही है। उन्हें विश्वास है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनावों में आप की सरकार बनेगी। गैरसेंण राजधानी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने गैरसेंण को पिकनिक स्पॉट बना दिया है। आप आदमी पार्टी गैरसेंण को पूर्ण राजधानी बनाने के पक्ष में है।
– विनोद कपरवाण नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आप