चमोली : सुरक्षा दीवार न होने से खेतो को नुकसान – बीआरओ पर आरोप

Share Now

थराली नगर पंचायत के सिमलसैंण के स्थानीय लोगो ने उपजिलाधिकारी थराली को ज्ञापन देते हुए ग्वालदम – कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवाल तिराहे से सुनला पेट्रोल पंप तक सुरक्षा दीवार लगवाने और नालियों के निर्माण कराने की मांग की है |

गिरीश चंदोला थराली

ग्रामीणों का कहना है कि राजमार्ग पर सुरक्षा दीवारें न होने से उनकी कृषि योग्य भूमि को नुकसान हो रहा है और सड़क चौड़ीकरण के बाद सुरक्षा दीवारे न बनने से कृषि भूमि भूस्खलन की जद में आ गयी है

ग्रामीणों ने बताया कि बीआरओ के अधिकारियों को भी कई बार सड़क किनारे सुरक्षा दीवार लगवाने के लिए लिखित और मौखिक रूप से कहा गया था

लेकिन बीआरओ के अधिकारी हर बार ग्रामीणों की मांग को टालते रहे हैं जिसके चलते ग्रामीणों की कृषि भूमि पर लगातार भूस्खलन हो रहा है और निकट भविष्य में गांव को भी खतरा बरकरार है

वहीं उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर बीआरओ को राष्ट्रीय राजमार्ग पर संभावित भूस्खलन जोन में सुरक्षा दीवारें बनाने के लिए निर्देशित किया जाएगा

error: Content is protected !!